कटोरिया: कटोरिया बाजार के बांका रोड पर सड़क हादसे में दो लोग जख्मी
Katoria, Banka | Apr 17, 2026 कटोरिया बाजार के बांका रोड में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पैदल जा रहे एक वृद्ध को टक्कर मारते हुए स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में असनातरी गांव का 65 वर्षीय विलास यादव एवं स्कुटी सवार अमित कुमार जख्मी हो गया। जख्मी दोनों का इलाज कटोरिया अस्पताल में कराया गया। जहां से विलास यादव को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने देवघर रेफर कर दिया।