बिंदकी: बिंदकी में व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक को प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित, भारी वाहनों की नो एंट्री पर दिया धन्यवाद
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली परिसर में शुक्रवार को दिन में करीब 2:00 बजे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के नगर अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। व्यापारियों ने नगर के अंदर ओवरलोड भारी वाहनो पर नो एंट्री लगाने पर धन्यवाद भी दिया।