अनूपपुर: भालूमाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 स्थायी व 2 वसूली वारंट तामील, सभी आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश
जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भालूमाड़ा पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 स्थायी एवं 2 वसूली वारंट तामील किए और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोती-उर-रहमान के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश उपाध्याय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई ।