पीरो: गरहथा में घर में घुसकर चोरों ने दिनदहाड़े करीब 6 लाख रुपए का गहना किया चोरी
Piro, Bhojpur | Jan 9, 2026 हसन बाज़ार थाना क्षेत्र के गरहथां गाँव में चोरों ने दिनदहाड़े छत के सहारे घर में घुस कर करीब ₹6 लाख से अधिक मूल्य के सोने व चांदी के गहने चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई जब घर पूरी तरह खाली था। शुक्रवार की दोपहर ई बजे के करीब जानकारी दी गई की चोरों ने पहले इत्तमीनान से गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़ा और उसके अंदर रखे सभी गहने निकाल लिए। और उसी रास्ते फरार हो गए।