संडीला: बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की हुई मौत
Sandila, Hardoi | May 20, 2026 बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हुलासपुर निवासी 71 वर्षीय रामकुमार मंगलवार शाम रामकुमार कोथावां बाजार से सामान लेकर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। देर शाम हुलासपुर मोड़ के पास एक पिकअप वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे रामकुमार सिर के बल सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए थे।