आंवला: मोहर्रम पर आंवला पुलिस का सख्त एक्शन प्लान, 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई
बरेली के आंवला में मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में कोतवाली प्रभारी वीनू सिंह ने ताजियादारों और ग्राम प्रधानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में ताजिए की कुल ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। पुलिस ने बताया कि यदि किसी वाहन या व्यक्ति की ऊंचाई 4 से 5 फीट है तो उस पर रखे जाने वाले