गुना कलेक्टर केके कन्याल ने 20 नवंबर को सामाजिक न्याय और श्रम विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में रिक्त पदों पर पूर्ति, ग्रामीण एवं नगरी निकायों में सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों का सत्यापन 30 नवंबर तक पूरा करने, श्रम विभाग को जिले में दुकानों का पंजीयन, बिना पंजीयन के नोटिस जारी करने और गलत दस्तावेज से पंजीयन पर कार्यवाही के आदेश दिए।