पटना ग्रामीण: खान ग्लोबल स्टडी सेंटर पर कार्रवाई के संकेत,फायर सेफ्टी ऑडिट में मिली खामियां,फायर ब्रिगेड के डीआईजी ने दी जानकारी।
पटना में खान ग्लोबल स्टडी सेंटर की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। फायर ब्रिगेड के डीआईजी मनोज कुमार नट ने शनिवार शाम करीब 5 बजे मीडिया को बताया कि फायर सेफ्टी ऑडिट के दौरान संस्थान में कई कमियां पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया तो कोचिंग संस्थान को सील करने की कार्रवाई की जा सकती है। डीआईजी ने यह भी स्पष्ट