इंदौर: आवासीय अनुमति पर बने 16 होटलों को नगर निगम ने किया सील, भवन नियमों का उल्लंघन
Indore, Indore | Apr 16, 2026 विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में आवासीय अनुमति पर बनी और नियमों के विपरीत संचालित हो रही होटलों पर कार्रवाई की मांग विधानसभा में उठाई गई थी। विधायक द्वारा पूछा गया था कि नगर निगम ने महालक्ष्मी नगर तुलसी नगर साईं कृपा राधिका पैलेस स्कीम नंबर 94 सेक्टर ईबी के कितने भावनों में होटल और हॉस्टल संचालित करने की अनुमति दी है।