गया टाउन सीडी ब्लॉक: ANMMCH में पत्रकार को धमकी, बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने अधीक्षक से मुलाकात की, कार्रवाई का आश्वासन
गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर रमेश कुमार के द्वारा पत्रकार को धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की गया जिला इकाई ने निंदा की है। जिला अध्यक्ष रंजन सिंहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल अधीक्षक से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी ।