जिला लोक शिकायत कार्यालय में आगामी 3 फरवरी को जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। जनसुनवाई को लेकर कार्यालय कर्मियों में विशेष सक्रियता देखी जा रही है। कार्यालय कर्मी राजकुमार गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर नजर आए।शनिवार की दोपहर 12:40 पर जनसुनवाई से संबंधित आवेदकों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी जा रही थी।