सिरसागंज: नगर में घर से मेला जाने की कहकर निकले बुजुर्ग हुए लापता, चौथे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग, खोजबीन में जुटे परिजन
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में मोहल्ला जाटवान मैंनरोड के निवासी 75 वर्षीय संतोष कुमार विगत 17 मार्च को घर से मेला देखने जाने की कहकर निकले थे। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता होने लगी। तभी परिजनों द्वारा नगर व आसपास क्षेत्र और सभी रिश्तेदारी में काफी तलाश की गई लेकिन शुक्रवार को चौथे दिन भी लापता बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग सका है।