बांधवगढ़: ग्राम करनपुरा में विकास कार्यों की सौगात, जनचौपाल और सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
उमरिया जिले के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहका 82 के ग्राम करनपुरा में विकास कार्यों की नई शुरुआत की गई। गांव में जनचौपाल भवन एवं सीसी रोड सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी रही।भूमिपूजन के दौरान क्षेत्र के विकास और ग्रामीण सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही गई।