बांका: जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कल बांका आएंगे, जिलाध्यक्ष ने आनंद कॉलोनी में प्रेस वार्ता की
Banka, Banka | Dec 21, 2024 जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के रविवार को बांका आगमन को लेकर शनिवार की शाम 5:30 बजे जनसुराज के जिलाध्यक्ष सुजाता बैद्य ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जाएगा। पार्टी गठन के बाद पहली बार वह बांका आ रहे है। बैंड बाजा के साथ स्वागत किया जाएगा।