बिंदकी: बिंदकी कस्बे में नीम के 14 वृक्षों को अवैध रूप से काटने पर वनरक्षक ने 6 लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला महजनी गली में नीम के 14 वृक्षों को अवैध रूप से काटकर गिरा देने पर बिंदकी रेंज के वनरक्षक महेंद्र प्रताप सोनकर ने 6 लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे मुकदमा दर्ज कराया जिसमें कहा कि काटी गई संपूर्ण लकड़ी मौके पर पड़ी है जिनकी नाप भी की गई है।