महोबा: करहरा कलां में मासूम को सांप ने काटा, परिजनों ने सूझबूझ से सांप लेकर अस्पताल पहुंचाया, बची जान
Mahoba, Mahoba | Jul 1, 2026 नौ वर्षीय यश को घर के बाहर खेलते समय सांप ने काट लिया। परिजनों ने अंधविश्वास में पड़ने के बजाय सांप को सुरक्षित पन्नी में बंद किया और बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सांप की पहचान के आधार पर तत्काल उपचार शुरू किया, जिससे बच्चे की हालत स्थिर हो गई। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि सांप काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचें