सिधौली: रामपुर कला इलाके में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव, मृतक लखनऊ मजदूरी के लिए जा रहा था
जनपद के रामपुर कला थाना क्षेत्र के गंगापुर 75 गांव के सामने संदिग्ध अवस्था में घर से मजदूरी के लिए लखनऊ जा रहे एक मजदूर का शव फाँसी के फंदे पर लटका मिला मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया है परिवार में मातम का माहौल है तहकीकात भी जारी है।