गोविंदगढ़: नौगांवा के पिपलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी तोड़कर 30 हजार रुपए की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
नौगांवा क्षेत्र के चंडीगढ़बास स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर की दानपेटी को तोड़कर उसमें रखी करीब 30 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसे और दानपेटी को तोड़कर उसमें जमा नकदी चोरी कर ले गए।