कटिहार: कटिहार के जबरपुर में भूमि विवाद में मारपीट, दो लोग घायल, इलाज के लिए भर्ती
जबरपुर में भूमिविवाद में दो पक्षों के बीच आपस मे हुए मारपीट में एक पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए। यह मामला दिन के तीन बजे का हैं। घायलों को इलाज के लिए बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है ।