कटिहार: आतंकी हमले में मारे गए लोगों को राजेंद्र आश्रम में दी गई श्रद्धांजलि
बुधवार की दोपहर 1 बजे राजेंद्र आश्रम कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और इस हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। कांग्रेस नेताओं ने 2 मिनट का मौन धारण रखकर श्रद्धांजलि दी।