कटिहार: कटिहार के मनिहारी में सड़क किनारे गिरी पड़ी महिला, इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर, पहचान नहीं
मनिहारी में सड़क किनारे गिरी पड़ी महिला बरामद हुई। यह मामला रात आठ बजे का है । पीड़िता को इलाज के लिए मनिहारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल, पीड़िता का सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है । पीड़िता की पहचान नहीं हो पायी है।