पटना ग्रामीण: कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा- पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है
कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी बांड के माध्यम से हजारों करोड़ रुपए भाजपा ने अपने खाते में किया।