पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, निर्माणाधीन पुल गिरने की जांच कराई जाएगी
निर्माणाधीन बकौर पुल के एक हिस्से के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसे लेकर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रशासन को घायलों की अविलंब मदद करने और समुचित मुआवजा देने का निर्देश दे दिया गया है और निर्माणाधीन पुल गिरने की जांच भी कराई जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्यवाही भी की जाएगी।