पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, लालू जी पहले किडनी लिए तब टिकट दिए
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू जी एक ऐसे नेता है जो टिकट बेचने के माहिर खिलाड़ी है और उन्होंने अपनी बेटी तक को नहीं छोड़ा। पहले किडनी लिए तब टिकट दिए। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति अपनी बेटी तक को नहीं छोड़ता है उसी का नाम है लालू प्रसाद।