हनुमानगढ़: जिले में बायोमेडिकल वेस्ट को लेकर 78 संस्थाओं को चेतावनी जारी, सीटीएफ से नहीं जुड़े लैब क्लिनिकों पर होगी कार्रवाई
हनुमानगढ़ जिले में बायो मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निर्देश जारी कर स्पष्ट किया कि कॉमन ट्रीटमेंट फैसिलिटी से नहीं जुड़े लैब अस्पताल और क्लिनिको के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।