कोडरमा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी और बाल संरक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग एवं जिला बाल संरक्षण कार्यालय के कार्यों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थिति, पोषण कार्यक्रमों का संचालन, महिला पर्यवेक्षकों की भूमिका, एवं बाल संरक्षण के अंतर्गत चल रही योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।