कुडू: कुडू टाटी में विहंगम योग संत समाज ने वैदिक यज्ञ से आध्यात्मिक चेतना व सामाजिक एकता का संदेश दिया
Kuru, Lohardaga | Jul 25, 2025 लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम टाटी में शुक्रवार की दोपहर करीब 2:15 बजे विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में एक दिवसीय कुण्डीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ एवं अन्न प्राशन संस्कार श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति, सामाजिक सौहार्द और वैदिक परंपराओं के प्रचार-प्रसार को समर्पित रहा।