बोध गया: राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गया जिले में 45 दिनों तक पशुओं का होगा निःशुल्क टीकाकरण
Bodh Gaya, Gaya | Jul 11, 2026 केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एफएमडी टीकाकरण अभियान के सातवें चरण का शुभारंभ किया गया।बोधगया के टेकूना स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय अभियान का उद्घाटन बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत,जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।