मसूरी में शरदोत्सव 2026 की भव्य शोभायात्रा ने बांधा समां
शरदोत्सव 2026 के तहत मसूरी में धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लंढौर से शुरू हुई यह यात्रा लाइब्रेरी तक पहुंची, जहां शहरवासियों और पर्यटकों ने पूरे उत्साह के साथ इसका स्वागत किया।
शोभायात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपनी भागीदारी निभाई। अलग-अलग संगठनों और समूहों के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, जिससे यात्रा में उत्तराखंड की संस्कृति और विविध परंपराओं की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
शहर के लगभग सभी स्कूलों ने भी शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक झांकियों ने माहौल को और रंगीन बना दिया।
लंढौर से लाइब्रेरी तक पूरा मसूरी शरदोत्सव के रंग में रंगा नजर आया और शोभायात्रा ने शहर में उत्सव का माहौल बना दिया।
#Mussoorie #Sharadotsav2026 #मसूरी #शरदोत्सव2026 #Uttarakhand UdayUttarakhandNews MussoorieNews Culture UttarakhandCulture