सिहोरा: गैस सिलेंडर नहीं मिलने से भड़के उपभोक्ताओं ने नेशनल हाईवे 30 पर लगाया जाम
गैस सिलेंडर की लगातार हो रही कमी और ऑनलाइन बुकिंग निरस्त होने से नाराज उपभोक्ताओं ने शनिवार को सुविधा गैस एजेंसी सिहोरा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर चक्काजाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता सड़क पर उतर आए, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया।