समीपस्थ ग्राम मोहना में गुरुवार दशमी पर गुड़ तोड़ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिसमें ग्राम सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। सबसे पहले श्रीराम मंदिर से सुसज्जित रथ निकाला गया जिसमें ग्राम पटेल दिनेश मंडलोई और उनके साथी रथ पर सवार होकर नृत्य करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचे। इसके बाद गुड़ तोड़ कार्यक्रम की शुरुआत की गईं।