गुन्नौर: गांव इशाकपुर में एक मकान में जोरदार धमाका, एक किशोरी की मौत, जबकि उसकी सगी बहन गंभीर रूप से झुलसी
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव इशाकपुर में लंबे समय से एक मकान में चोरी छिपे आतिशबाजी तैयार की जा रही थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे मकान के अंदर अवैध पटाखे बनाने के दौरान बारूद से आतिशबाजी बनाते समय तेज धमाका हुआ। इस घटना में एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जबकि उसकी सगी बहन गंभीर रूप से झुलस गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।