बक्सर: बक्सर में बार-बार बिजली कटौती पर एसडीओ सख्त, विद्युत कंपनी से मांगा जवाब
Buxar, Buxar | Jun 30, 2026 अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर एवं ग्रामीण विद्युत विभाग के सहायक कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एसडीओ ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती पर नाराजगी जताई।