मेहदावल: युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को मेंहदावल पुलिस ने किया गिरफ्तार, त्वरित कार्रवाई
संतकबीरनगर,जनपद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थाना मेंहदावल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को शनिवार शाम 5:00 बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में महिला अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रह