कोटा में डोटासरा का बड़ा सियासी बयान, बोले- "मोदी अब दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे"
कोटा शहर में आयोजित ओबीसी कांग्रेस के शहर व देहात जिला अधिवेशन एवं पदभार ग्रहण समारोह में राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि "नरेंद्र मोदी अब देश के प्रधानमंत्री कभी नहीं बनेंगे।" उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।
समारोह में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में डोटासरा ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होना होगा।
ओबीसी कांग्रेस के शहर और देहात इकाइयों के पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा की गई। डोटासर�
Ladpura, Kota | Jun 3, 2026