दमोह: मल्लपुरा: कचरे के ढेर पर मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस
Damoh, Damoh | May 21, 2026 दमोह मल्लपुरा शिवशक्ति मंदिर के पास गुरुवार सुबह कचरे के ढेर पर नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने शव को जानवरों से बचाने के लिए कचरा गाड़ी की टोकरी में सुरक्षित रखा। पुलिस ने एसएफएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। नवजात को यहां छोड़ने वाले की भी तलाश शुरू कर दी।