शिवपुरी नगर: पिछोर: कॉलेज छात्रा का अपहरण कर भोपाल में दुष्कर्म, आरोपी ने धमकी देकर बयान बदलवाया, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र से कॉलेज पढ़ने गई एक छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दतिया जिले के कन्हारी गांव के एक युवक पर जबरन छात्रा को अगवा कर भोपाल ले जाने और वहां उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने आज शनिवार की दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।