डुमरांव: डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में चार साल से बंद MNCU वार्ड का खुला ताला, दूसरे डॉक्टर की भी हुई नियुक्ति
Dumraon, Buxar | May 6, 2026 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में एमएनसीयू वार्ड का ताला खुल गया है। जल्द ही इसके शुरू होने के आसार भी दिखने लगे हैं। एक हफ्ते पूर्व यहां डॉ अभिषेक कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई थी। अब पीएचसी प्रभारी डॉ आरबी प्रसाद की भी ड्यूटी यहां हफ्ते में तीन दिन लगाई गई है। दोनों शिशु चिकित्सकों का लाभ यहां के बच्चो को प्रत्यक्ष रूप से मिल सकेगा जिससे लोगों को सहूलियत होगी।