दमोह: कृषि उपज मंडी में चोरी से हड़कंप, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Damoh, Damoh | May 20, 2026 दमोह कृषि उपज मंडी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है। 18 मई की रात हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई, जिसमें चोर अनाज चोरी करते नजर आए। व्यापारियों ने मंडी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। दाल मिल ऑयल मिल अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बजाज ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।