हरलाखी: उमगांव नहर के निकट से हरलाखी पुलिस ने देह व्यापार के शक में दो महिला को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
हरलाखी थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम उमगांव नहर के निकट से देह व्यापार के शक में दो महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने बताया कि पीएसआई प्रीति कुमारी ने नेतृत्व में पुलिस बलो के जवानों ने यह करवाई की है। हिरासत में ली गयी महिला से पुलिस गहराई से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की करवाई करेगी।