मंझनपुर: कौशांबी में आश्रम विद्यालय का नाम बदलने पर प्रदर्शन, अपनी जनता पार्टी ने डीएम को सौंपा पीएम को संबोधित ज्ञापन
कौशांबी में आश्रम पद्धति विद्यालयों के नाम बदले जाने के विरोध में अपनी जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें नाम बदलने की कार्रवाई तत्काल वापस लेने की मांग की गई। डीएम को ज्ञापन सौंप कर नाम बदलने की मांग की