चौरीचौरा: विवाहिता की मौत के मामले में पति और सास पर दहेज हत्या का केस दर्ज
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के मरच हवा पहाड़ी लाइन में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है जिसके बाद शुक्रवार को मृतका के पिता लालचंद ने तहरीर देकर बताया कि 5 माह पूर्व मेरी पुत्री रोशनी का शादी संपन्न हुआ था और वह विदा होकर अपने ससुराल गई जहां मेरे पुत्री का पति कारण व उसकी सास चंद्रावती देवी कम दहेज लाने का ताना मारते थे और मारते पीटते थे।