अतर्रा: बिसंडा में सड़क हादसे में पैदल जा रहे 45 वर्षीय अधेड़ को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
Atarra, Banda | May 6, 2026 बिसंडा थाना क्षेत्र के जारोहरा गांव में एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामदीन दुकान से सामान लेकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बबेरू की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिसमें रामदीन गंभीर रूप से घायल हो गया