राजगढ़: राजगढ में एटीएम काटकर ₹4 लाख लूटने वाले 2 आरोपी हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार, लिया पीसी रिमांड पर
Rajgarh, Churu | Jul 31, 2026 राजगढ़ थाना क्षेत्र में जय टावर के सामने लगे हिटाची कंपनी के एटीएम को गैस कटर से काटकर 04 लाख रुपये लूटने के मामले में राजगढ थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को हिसार जेल से प्रोड€शन वारंट पर गिर तार किया है। मामला 27 मई 2026 की रात का है। इस संबन्ध में लाखलान निवासी नवनीत कुमार जांगिड़ ने रिपोर्ट दी थी कि अज्ञात व्यक्ति गैस कटर से एटीएम काटकर ₹4 लाख की केसेट ले गए।