सांसद श्री चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में आयोजित सांसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई। बैठक में स्कूल बसों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों एवं दस्तावेजों की नियमित जांच, राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत में तेजी, अतिक्रमण हटाने, ओवरलोडिंग व ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी कार्रवाई तथा मालवाहक वाहनों में सवारी पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh
@chintamani.maharaj
#Balrampur #RoadSafety #DISHA #chhattisgarh
34 views | Balrampur, Chhattisgarh | Jul 7, 2026