मुंबई: RCF इलाके में टैंकर से बेंजीन केमिकल लीक, मौके पर फायर ब्रिगेड और BPCL की टीम
मुंबई के RCF पुलिस स्टेशन की सीमा में मैसूर कॉलोनी मोनोरेल स्टेशन के पास सोमवार रात एक टैंकर से बेंजीन केमिकल लीक होने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, टैंकर नंबर GJ 05 CU 9629 से बेंजीन केमिकल का रिसाव हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित करने के लिए जरूरी एहतियाती कदम उठाए गए।
फिलहाल BPCL के केमिकल एक्सपर्ट भी मौके पर मौजूद हैं। रिसाव को नियंत्रित करने के साथ ही टैंकर में मौजूद केमिकल को सुरक्षित तरीके से दूसरे टैंकर में शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है।
सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल के आसपास सीमांकन (cordoning) कर दिया गया है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इलाके में यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित होने स�