मुंबई में मनसे का अनोखा विरोध - अधिकारी के केबिन में खेला क्रिकेट
मुंबई में मैदानों को बचाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। मनसे नेता बैट और फुटबॉल लेकर मुंबई महानगर पालिका के एल वार्ड कार्यालय पहुंचे और अधिकारी के केबिन में ही क्रिकेट खेलते नजर आए। मनसे का आरोप है कि मुंबई में बच्चों के खेलने के लिए मैदान लगातार कम हो रहे हैं और मैदानों पर बिल्डरों का कब्जा है। साथ ही, गार्डन को भी निजी हाथों में देने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। मनसे ने सवाल उठाया कि सरकार और नगर पालिका को मैदानों को लेकर इतनी जल्दी क्यों है। मनसे नेताओं का कहना है कि मैदान विकास के नाम पर कब्जा करने के लिए नहीं, बल्कि बच्चों के खेलने और आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए हैं। इसी संदेश के साथ मनसे ने “मैदान बचाओ, भविष्य बचाओ” का नारा दिया और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए अधिकारी के केबिन में क्रिकेट खेलकर विरोध �