सवाई माधोपुर: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी सचिव व कलेक्टर, मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी को पिलाई लताड़
जिला प्रभारी सचिव संदीप वर्मा सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान जिला प्रभारी सचिव वर्मा ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने तेज बारिश से मेडिकल कॉलेज में भराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी सचिव ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ महेश मीणा को निर्माण कार्य में देरी होने पर जमकर लताड़ लगाई।