मिर्ज़ापुर: जिले में 14 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा हुई शुरू, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
समस्त परीक्षा केदो को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मे कुल 700 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें पुलिस अधिकारी से लेकर आरक्षी शामिल है। इसके अलावा स्वाट व क्राइम ब्रांच और खुफिया विभाग की टीम लगाई गई है। नकल करने वाले गिरोह के सदस्यों पर। गैंगस्टर की करवाई की जाएगी।