मिर्ज़ापुर: चिल्ह थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट हुआ चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
थाना चिल्ह क्षेत्र के रामपुर गांव में हनुमान मंदिर में चोरी कर भगवान हनुमान की प्रतिमा में लगा चांदी का मुकुट चोर चुरा ले गए। जब सुबह पुजारी पूजा करने के लिए गया तो मूर्ति पर मुकुट ना देखकर हैरान रह गया। घटना के संबंध में थाना पुलिस को लिखित शिकायत पत्र देकर मामले में कार्यवाही की मांग की गई है।